वापी। विप्र फाउंडेशन के संयोजन में वीटीए एवं श्री इच्छापूर्ण बालाजी प्रचार मंडल के सहयोग से भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 165 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान वापी के पुलिस उप अधीक्षक श्री बी.एन. दवे, वीटीए प्रमुख भरत ठक्कर तथा वलसाड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. दीपेंद्र शर्मा सहित विभिन्न समाजों के अग्रणियों ने भगवान श्री परशुराम जी का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Tags
समाजिक