दीव में जिला विकास कार्यों की समीक्षा, ‘हर विभाग देगा परिणाम’ : सांसद उमेश पटेल

दीव, 20 अप्रैल 2026। दमन एवं दीव के सांसद उमेशभाई बाबुभाई पटेल ने स्पष्ट किया है कि अब केवल बैठकों और रिपोर्टों का दौर नहीं चलेगा, बल्कि हर विभाग को ज़मीनी स्तर पर परिणाम देना होगा। उन्होंने कहा कि “मीटिंग सिर्फ फोटो के लिए नहीं, बल्कि ठोस काम के लिए होनी चाहिए।”
जिला कलेक्टर कार्यालय, दीव में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक में सांसद पटेल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिले से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सड़क एवं सीवरेज कार्यों की प्रगति, पेयजल आपूर्ति की स्थिति, जन्म-मृत्यु पंजीकरण में सुधार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों, तथा पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
सांसद पटेल ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि “हर योजना का लाभ, हर व्यक्ति तक पहुंचे” इस लक्ष्य को पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनीबेन, दीव नगर पालिका अध्यक्ष हेरशभाई पावा, जिला पंचायत एवं नगर पालिका के मुख्य अधिकारी जतीन गोयल, शिवम मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

दमन एवं दीव के माननीय सांसद श्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में आज दिव ज़िले की District Development Coordination and Monitoring Committee (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर कार्यालय, दिव में आयोजित की गई।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई तथा प्रदेशवासियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान
👉 सड़क एवं गटर (सीवरेज) कार्यों की प्रगति
👉 पेयजल आपूर्ति एवं पानी की समस्या
👉 जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण तथा उसमें सुधार से जुड़ी समस्याएँ
👉 स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियाँ
👉 पर्यटन विकास एवं उससे संबंधित मुद्दे

पर विशेष रूप से समीक्षा की गई।

माननीय सांसद श्री उमेश पटेल ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि भारत सरकार की सभी योजनाओं को प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए, ताकि उनका लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि —
👉 “हर योजना का लाभ, हर व्यक्ति तक पहुँचे” — इस लक्ष्य को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ साकार किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता बेन, दिव नगर पालिका अध्यक्ष श्री हरेश भाई पाचा, जिला पंचायत एवं नगर पालिका के चीफ ऑफिसर श्री जतिन गोयल, श्री शिवम मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post