वलसाड। गुजरात के वलसाड जिले में पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वलसाड एस.ओ.जी. (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए झूठे (बनावटी) नाम और पते के आधार पर दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से पासपोर्ट दिलवाने का काम कर रहे थे। जांच में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त था और कई लोगों को गलत तरीके से पासपोर्ट बनवाने में मदद कर चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप उर्फ प्रजेश (पिता राधेश्याम पटेल) और भाविक (पिता राधेश्याम पटेल) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
वलसाड पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।
Tags
क्राइम