वापी। आर.के. देसाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के अंतर्गत टी.वाई.बी.बी.ए. सेमेस्टर-6 की मार्च 2026 में आयोजित यूनिवर्सिटी परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
घोषित परिणाम के अनुसार, प्रथम स्थान पर अजय वर्मा ने 8.18 एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। द्वितीय स्थान पर भावना प्रजापति ने 8.00 एसजीपीए तथा तृतीय स्थान पर नंदिनी जैन ने 7.82 एसजीपीए अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों की इस सफलता में बीबीए विभाग के प्रोफेसरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिंसी हाकुर तथा कॉलेज के इंचार्ज आचार्य डॉ. शीतल गांधी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।