वापी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा।

श्री ब्रह्म सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ब्राह्मण समाज एवं समस्त हिंदू समाज के लिए श्रद्धा और उत्साह का पर्व भगवान परशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष 19 अप्रैल को बड़े धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए,आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4:30 बजे अंबा माता मंदिर से किया गया यह यात्रा अंबा माता मंदिर से निकलकर प्राइम होटल और गूंजन क्षेत्र से होते हुए पुनः अंबा माता मंदिर पहुंची, जहां समापन के अवसर पर आरती एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया ,भगवान परशुराम को तप, त्याग और धर्म की रक्षा के प्रतीक के रूप में माना जाता है। उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज के लोग इस पावन दिन को विशेष श्रद्धा के साथ मनाते हैं।आयोजक संस्था श्री ब्रह्म सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, वापी ने सभी ब्राह्मण एवं हिंदू समाज के लोगों से इस धार्मिक आयोजन में पहुचने पर सभी को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शुभकामनाऐ दीये। सम्मापन के बाद 
श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किये।

Post a Comment

Previous Post Next Post