दिव्यांग स्पॉट्स एंड वेलफेयर ऑफ दादरा नगर हवेली एंड दमन एंड दीव एसोसिएशन और सामाजिक उत्तरदायित्व अंतर्गत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खुटली, खानवेल ने 10 से 13 अप्रैल, 2026 तक पुरानी ग्राम पंचायत खानवेल में दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम पैर और कैलिपर वितरण का कैंप लगाया गया ।
जिसमें केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा नगर हवेली के साथ-साथ वलसाड, वापी, महाराष्ट्र आदि जगह से आए 82 दिव्यांगों को उसी दिन कैंप की जगह पर रजिस्टर किया गया, उनकी जांच की गई और उन्हें वितरण किए गए।
इस कैंप में दिव्यांग संस्था और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की डॉक्टरों की टीम ने बहुत मेहनत की और सभी दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम पैर, कैलिपर, बैसाखी और फोर पेड़ स्टिक वितरण किए गए।
इस कैंप में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खुटली, खानवेल के श्री मनीष शर्मा (HR मैनेजर) और श्री रिंकल परमार (CSR) का खास सहयोग मिला।
दिव्यांगजन लंबे समय से अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बिना पैरों के इस पैर की समस्यासे जूझ रहे थे। आज जब उन्हें ये कृत्रिम पैर और कैलीपर्स मिले, तो वे अपने पैरों पर खड़े होकर खुद चल पाए और आने वाले दिनों में उनमें जोश और भरोसा था कि वे भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। दिव्यांग लोगों और दिव्यांग संस्था की हिम्मत बढ़ाने के लिए, श्री मनीष शर्मा (HR मैनेजर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खुटली, खानवेल), श्री मारियाभाई विलाट (सरपंच, ग्राम पंचायत खानवेल), श्री रिंकल परमार (CSR, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खुटली, खानवेल), डॉ. अवधेश सिंह चौहान (अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, दानह एवं दमन एवं दीव), श्री पंकजभाई परमार (डेवलपमेंट एवं प्लानिंग ऑफिसर, दानह), श्री सुशीलाबेन भीमरा (जिला पंचायत सदस्य, दानह), सुमनबेन लता (उपसरपंच, ग्राम पंचायत खानवेल), श्री सोमनाथ देवरे (अध्यक्ष, सेलवास म्युनिसिपल काउंसिल) मौजूद थे।
Tags
संस्कृत