वापी रेलवे स्टेशन से लापता बालिका बरामद, उमरगाम पुलिस ने कुछ ही घंटों में परिवार से कराया पुनर्मिलन।

वापी उमरगाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 9 वर्षीय लापता बालिका को गुमशुदगी की सूचना मिलने के महज कुछ ही घंटों के भीतर वापी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालिका के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही उमरगाम पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने तुरंत आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी।
जांच के दौरान पुलिस को बालिका वापी रेलवे स्टेशन परिसर में अकेली घूमती हुई मिली। पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक पुष्टि के बाद परिजनों को सूचना दी। इसके बाद बालिका का उसके परिवार के साथ भावुक पुनर्मिलन कराया गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने उमरगाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की प्रशंसा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post