वलसाड जिले के उमरगाम पुलिस थाने ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अनडिटेक्ट मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में ह्यूमन इंटेलिजेंस, तकनीकी जांच तथा डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र राज्य की सीमा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
# News