Government of West Bengal द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य की विधानसभा को 7 मई 2026 से भंग करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

यह आदेश राज्यपाल आर. एन. रवि द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया।
कोलकाता गजट में प्रकाशित इस विशेष अधिसूचना में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा तत्काल प्रभाव से भंग मानी जाएगी। आदेश पर राज्यपाल के हस्ताक्षर के साथ मुख्य सचिव दुश्यंत नारियाला, आईएएस द्वारा भी पुष्टि की गई है।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि राज्य में अब नई राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनावी प्रक्रिया को लेकर गतिविधियां और तेज होंगी। वहीं विपक्षी दलों ने इस घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post