आज बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री Rajesh Kumar जी ने संगठन सृजन साथी अभियान को विशेष गति प्रदान करने हेतु निम्नलिखित नेताओं को तत्काल प्रभाव से जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

बिहार कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को दी नई गति, कई जिलों में प्रभारी नियुक्त।
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, खगड़िया जिले के लिए श्री राजेश रंजन पप्पू, पटना ग्रामीण-2 के लिए श्री अब्दुल सलाम उर्फ मुन्ना खान तथा गोपालगंज जिले के लिए श्री राहुल पासवान को जिला प्रभारी बनाया गया है। वहीं औरंगाबाद जिले के लिए श्री गौरव वर्मा और श्री पंकज यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post