विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 106 यूनिट रक्त संग्रह।

सूरत, 13 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वनिता विश्राम महिला विश्वविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों द्वारा 6 गुजरात गर्ल्स बटालियन एनसीसी, जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली तथा सूरत रक्तदान केंद्र एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से शिव गौरी हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
महिला विश्वविद्यालय होने के बावजूद शिविर में 106 यूनिट रक्त का संग्रह किया जाना एक उल्लेखनीय और प्रेरणादायक उपलब्धि रही। इस अवसर पर छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगी संस्थाओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post