श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की कार्यकारिणी हुई भंग दिल्ली मीटिंग में कोर कमेटी ने लिया फैसला।

दिल्ली से सुधीर कुमार 

नई दिल्ली: सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं, पदाधिकारियों एवं कृष्ण भक्तों को सूचित किया जाता है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की संपूर्ण कार्यकारिणी का कार्यकाल सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण कर चुका है। न्यास को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से न्यास के मुख्य संरक्षक वेद प्रकाश कटियार जी, अंतराष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संत दिनेश फलाहारी जी महाराज के निर्देशानुसार, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला स्तर तक की समस्त वर्तमान कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

न्यास के संगठनात्मक पुनर्गठन एवं सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत आगामी कार्यवाही संगठन समिति के निर्देशन एवं निर्णयानुसार संपादित की जाएगी। नई कार्यकारिणियों के गठन एवं संगठन विस्तार संबंधी जानकारी समयानुसार सार्वजनिक की जाएगी।

हम सभी पदाधिकारियों एवं कृष्ण भक्तों द्वारा विगत तीन वर्षों में किए गए समर्पित योगदान, निष्ठा एवं सेवाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं तथा भविष्य में भी संगठन, धर्म एवं राष्ट्रहित के कार्यों में आपके सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post