आर.के. देसाई कॉलेज ऑफ साइंस, वापी के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में लहराया परचम।

आर.के. देसाई कॉलेज ऑफ साइंस, वापी के अंतर्गत बी.एससी. (केमिस्ट्री) एवं बी.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी) सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों ने वीएनएसजीयू, सूरत द्वारा आयोजित अप्रैल 2025-26 की विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
बी.एससी. केमिस्ट्री में छात्रा सृष्टि यादव ने 8.68 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कृदंत पटेल और हर्षिता कुमारी धोड़ी ने 8.45 एसजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार, बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी में मोहम्मद समीर ने 7.91 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्नेहा पटेल ने 7.77 एसजीपीए हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन मिलन देसाई, डायरेक्टर डॉ. मितल शाह, इंचार्ज आचार्य प्रो. सुरभी चौधरी, तथा माइक्रोबायोलॉजी एवं केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. पिंकल पटेल और प्रो. सुषमा गवई ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post