गुरु नानक दरबार, वापी ने जारी की सार्वजनिक सूचना, फर्जी चंदा मांगने वालों से सावधान रहने की अपील।

वापी। गुरु नानक दरबार, वापी की मैनेजमेंट कमेटी ने एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि कुछ लोग गुरुद्वारे के नाम पर लंगर के लिए राशन, दान और सेवा के नाम पर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि गुरुद्वारा प्रबंधन ने किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार का दान या राशन एकत्र करने की कोई अनुमति नहीं दी है।
जारी सूचना में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति गुरु नानक दरबार, वापी के नाम पर किसी प्रकार की आर्थिक सहायता, राशन या सेवा की मांग करता है, तो लोग सतर्क रहें और तुरंत इसकी जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधन को दें।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने लोगों से केवल अधिकृत पदाधिकारियों से ही संपर्क करने की अपील की है। इसके लिए मैनेजर हरबंस सिंह (मो. 9510739694), सचिव रमिंदर सिंह (मो. 9924611466) तथा जॉइंट सेक्रेटरी प्रिंस मरवाहा (मो. 9998040231) के नाम और संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
मैनेजमेंट कमेटी ने कहा कि गुरु नानक दरबार की मर्यादा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए समाज का सहयोग आवश्यक है। समिति ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत गुरुद्वारा प्रबंधन तक पहुंचाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post