समकित ग्रुप द्वारा भगवान नेमिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव वापी में भव्य तरीके से मनाया गया।

इस पावन अवसर पर वापी में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान नेमिनाथ के दर्शन एवं पूजन का लाभ लिया।

इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला 
मुख्य लाभार्थी: सरला बेन जयन्तीलाल जी नाहर परिवार 
केतन भाई जीनस भाई अभय भाई नाहर परिवार….            
आयोजकों ने भगवान नेमिनाथ के जीवन, उनके त्याग, अहिंसा और करुणा के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान नेमिनाथ से सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संमकीत ग्रुप वापी अध्यक्ष जैमन परमार और उनकी टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम बहुत उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ

Post a Comment

Previous Post Next Post