केबीएस एवं नटराज कॉलेज की छात्राओं ने शतरंज में हासिल किया उपविजेता स्थान।

वापी। वीएनएसजीयू इंटर-कॉलेज महिला शतरंज टूर्नामेंट में केबीएस एवं नटराज कॉलेज, वापी की महिला शतरंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (Runner-Up) का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन रोफेल आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, वापी में किया गया।
टीम की उत्कृष्ट उपलब्धि पर कॉलेज परिवार एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम की सदस्य खिलाड़ी:
ज्योति गढ़वी – एम.कॉम. पार्ट-II
दिव्या दास – एफ.वाई.बी.कॉम.
मोनिका सिंह – एम.कॉम. पार्ट-I
सोनल चौधरी – एस.वाई.बी.बी.ए.
स्वर्णा खरवार – एफ.वाई.बी.कॉम.
पल्लवी सिंह – एस.वाई.बी.बी.ए.
महिला शतरंज टीम की इस उपलब्धि को कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। ♟️🏆

Post a Comment

Previous Post Next Post