संगठन को समृद्ध करने हेतु कर्ण गोष्टी कल्याण समिति का बैठक संपन्न।

दिल्ली से सुधीर कुमार 

इंदिरापुरम, गाजियाबाद: कर्ण गोष्टी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर संस्थान में आयोजित किया गया। बैठक संस्था के अध्यक्ष डॉ. उग्र नारायण मल्लिक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें बैठक का प्रारंभ वरिष्ठ सदस्य अशोक भास्कर जी के विचारों से किया गया। इसके बाद बैठक में बारी-बारी से अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखें। कई लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव संस्थान को दिए। बैठक में मूल रूप से इस वर्ष आयोजित होने वाले चित्रगुप्त पूजा एवं संस्थान के समृद्धि तथा युवाओं को संस्था से कैसे जोड़ा जाए इन मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संस्थान के वेबसाइट एवं यूट्यूब निर्माण तथा अन्य सोशल साइट पर संस्थान के प्रमोशन हेतु एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुधीर कुमार, परमानंद दास कर्ण, सुनील मल्लिक एवं अमरेंद्र कर्ण सदस्य होंगे।
इसके अलावा बैठक में यह निर्णय लिया गया की 11 नवंबर 2026 को आयोजित चित्रगुप्त भगवान की पूजा में परमानंद कर्ण पूजा कर्ता बनेंगे। साथ ही 16 अगस्त को महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता पर चर्चा हुई। युवाओं एवं बच्चों को कैसे आकर्षित किया जाए इन विषयों पर भी विमर्श किया गया। साथ ही इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला के प्रसिद्ध गायक कुंज बिहारी के प्रोग्राम तय होने की सूचना दी गई। 
बैठक के उपरांत सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर द्वारा प्रायोजित स्वादिष्ट भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर संजय लाभ एवं अशोक भास्कर द्वारा गाए गीतों पर सदस्यों ने झूमा। इस बैठक में अमरेंद्र दास, उग्र नारायण मल्लिक, डॉ संजय लाभ, अनिल कर्ण, दिनेश कर्ण, के के कर्ण, अशोक भास्कर, जितेंद्र प्रकाश, ब्रिगेडियर अजय कुमार, सुनील मल्लिक, रमेश मल्लिक, विभा शंकर, परमानंद दास कर्ण सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के अंत में उग्र नारायण मल्लिक द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post