पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार, 9 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना जिले के नौबतपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार राम को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, नौबतपुर परिसर से गिरफ्तार किया गया।
निगरानी ब्यूरो के अनुसार, परिवादी कृष्णा शर्मा, पिता अरुण कुमार दत्ता, निवासी बेला, थाना पिपलॉंवा, जिला पटना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का अगस्त 2026 का रिपोर्ट बनाकर भेजने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 100/26, दिनांक 20 अगस्त 2026 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
धावादल ने कार्यालय परिसर में दबोचा
अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक उदय कुमार सिंह के अनुरोध पर पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। धावादल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार राम को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पटना स्थित गृह एवं प्रतिष्ठान की तलाशी की कार्रवाई भी की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है।
2026 में अब तक 100 आरोपी गिरफ्तार
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के अनुसार वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अब तक कुल 107 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें आज की कार्रवाई भी शामिल है। ब्यूरो की तत्परता और कार्रवाई के चलते अब तक कुल 100 अभियुक्तों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
इन मामलों में अब तक 36 लाख 66 हजार 800 रुपये नकद रिश्वत बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा 37 हजार रुपये कीमत की एक नई वाशिंग मशीन भी बरामद की गई है।
पिछले वर्ष 101 ट्रैप केस दर्ज
Tags
@#