प्लास्टइंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष के B.Tech विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
वापी। प्लास्टइंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, वापी में प्रथम वर्ष के B.Tech इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए 1 सितंबर 2026 को विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “Beyond the Degree: What Industry Really Expects from Tomorrow’s Engineers” रहा।
कार्यक्रम में IIMM Course Director एवं Zobele India Pvt. Ltd., Daman के Senior Procurement Manager श्री राकेश नांद्रे ने अपने उद्योग जगत के अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योग की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना भी आवश्यक है।
व्याख्यान के दौरान Industry Readiness, Communication Skills, Teamwork, Professional Attitude, Problem Solving, Technical Knowledge का Practical Application, Business Understanding एवं Continuous Learning जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को विशेष रूप से समझाया गया कि करियर की तैयारी प्रथम वर्ष से ही शुरू कर देनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान Prof. (Dr.) Kiran D. Patil, Provost & Dean – School of Engineering द्वारा श्री राकेश नांद्रे का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
वहीं IIMM Chairman श्री आशीष पारेख भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के करियर, सही दृष्टिकोण, व्यावसायिक व्यवहार एवं सफलता के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देते हुए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।
Tags
@#