वापी। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (VNSGU), सूरत द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन बॉक्सिंग (पुरुष) प्रतियोगिता में KBS एवं नटराज कॉलेज, वापी के छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता 18 सितंबर 2026 को अमाबाबा कॉमर्स कॉलेज, साबरगाम की मेजबानी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कॉलेज के किशन गोंड (F.Y.B.B.A.) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।
Tags
@#