पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, 15 अक्टूबर के प्रेस विज्ञप्ति को बताया तथ्यहीन; मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील
पटना। बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ ने पंचायत राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी की व्यवस्था को सशक्त, जवाबदेह और पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मांग-पत्र सौंपा है। महासंघ ने पंचायत राज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।
महासंघ की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने के लिए संकल्पित है। इसके बावजूद पंचायत राज विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर निर्वाचित प्रतिनिधियों में असंतोष बढ़ रहा है।
विभागीय कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
महासंघ ने आरोप लगाया कि पंचायत राज विभाग की कार्यप्रणाली के कारण राज्य के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पत्र में कहा गया है कि पंचायत राज विभाग के मंत्री भी प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान में असहाय दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण प्रतिनिधियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
Tags
@#