हरिया रोटरी हॉस्पिटल और जीवन मित्र परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित, 17 लोगों ने किया रक्तदान।

वापी। सामाजिक सेवा एवं मानवता की भावना को समर्पित हरिया रोटरी हॉस्पिटल और जीवन मित्र परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को वापी के गुंजन स्थित शिवालिक होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक के रूप में कमलेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जीवन मित्र परिवार की ओर से सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।
रक्तदान शिविर के दौरान जीवन मित्र परिवार के श्री पंकज तिवारी, नवीन, डॉ. आशीष, डॉ. नयन, राजीव जी, शंकर जी, बिट्टू जी एवं भावेश जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जीवन मित्र परिवार के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। परिवार भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक, जनकल्याणकारी एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
17 रक्तदाताओं का योगदान बना मानवता की मिसाल
जीवन मित्र परिवार ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post