श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी के बैनर तले दिनांक 5,6,7 जून को वापी महानगर पालिका ग्राउंड पर त्रिदिवसीय डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मार्बल पार्क कप का आयोजन होने जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष संजय भंडारी ने बताया कि वापी के राजस्थानी जैन परिवारों की 16टीम इस आयोजन में हिस्सा लेने जा रही है 18+एवं 38+ की आयु वर्ग के अलग अलग खिलाड़ी स्पर्धा में भाग लेने वाले है। राजस्थानी जैन परिवारों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है।आयोजन को सफल बनाने में कई राजस्थानी जैन परिवारों ने लाभार्थी के रूप अनुदान राशि की भी घोषणा की है।ज्ञातव्य है कि श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी समय समय पर समाज को एक जुट करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। राजस्थान जैन एकता मंच वापी के इस आयोजन में पूरे वापी के राजस्थानी जैन परिवारों को समाहित करते हुए लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे है। संस्था प्रतिवर्ष इसे खेल महोत्सव के रूप में मनाती हैं। मंत्री कैलाश तलेसरा कोषाध्यक्ष चिराग जैन क्रिकेट कमिटी के अध्यक्ष रिंकेश तलेसरा सुरेश पुनमिया दिलपेश जैन धर्मिल काकलिया आदि पूरी क्रिकेट कमिटी टीम इस आयोजन को सफल बनाने में दिन रात मेहनत कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post