वलसाड जिले के उंटल पुलिस स्टेशन में दर्ज प्रोहिबिशन (शराबबंदी) के एक मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी को वलसाड लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीम ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश लगातार जारी थी। एलसीबी टीम को गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतलाल परशोत्तम ठक्कर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को वारंट के आधार पर हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।