श्री राजस्थान जैन एकता मंच, वापी द्वारामार्बल पार्क कप – क्रिकेट महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन संपन्न।

अध्यक्ष संजय जी भंडारी के नेतृत्व में श्री राजस्थान जैन एकता मंच (RJEM) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मार्बल पार्क कप क्रिकेट महोत्सव 2026 उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के खिलाड़ियों, परिवारों, लाभार्थियों, सहयोगियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

तीन दिनों तक चले इस क्रिकेट महोत्सव में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनुशासन, टीम भावना एवं आपसी एकता का परिचय दिया। मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, कई मैच अंतिम क्षणों तक बेहद संघर्षपूर्ण रहे, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
महोत्सव के प्रथम दिन टाइटल स्पॉन्सर अरुण जी सिरोया भोजन लाभार्थी दलपत जी पगारिया एवं मंच के संरक्षक महोदय ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया 
महोत्सव के दूसरे दिन विशेष रूप से गुजरात सरकार के ऊर्जा एवं वित्त मंत्री माननीय श्री कनुभाई देसाई जी का आगमन हुआ। RJEM परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंत्री जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की एवं समाज की एकता, खेल भावना और संगठन शक्ति की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में वापी शहर भाजपा अध्यक्ष मनीष भाई देसाई, सतीश भाई पटेल, वापी बाजार प्रमुख एवं नगर सेवक विमल भाई शाह, वापी ज्वैलर्स एसोसिएशन प्रमुख अमृत भाई सोनी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजन में RJEM के टाइटल स्पॉन्सर श्री अरुण कुमार जी सिरोया, भोजन लाभार्थी श्री दलपत जी पगारिया, RJEM अध्यक्ष श्री संजय जी भंडारी, मंत्री श्री कैलाश जी तलेसरा कोषाध्यक्ष चिराग जी जैन सहित अनेक लाभार्थी परिवारों एवं मंच परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही।

क्रिकेट महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य टाइटल स्पॉन्सर, भोजन लाभार्थी एवं सभी सहयोगी स्पॉन्सर्स का विशेष योगदान रहा। सभी लाभार्थी परिवारों, संरक्षकों, टीम ऑनर्स, कप्तानों एवं खिलाड़ियों के सहयोग से यह आयोजन एकता और आपसी स्नेह का प्रतीक बना।

तीनों दिनों की भोजन एवं अल्पाहार व्यवस्था की जिम्मेदारी फाइनेंस ग्रुप द्वारा सुव्यवस्थित रूप से निभाई गई। वहीं प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री सुरेश जी पूनमिया एवं श्री रिंकेश जी तलेसरा तथा उनकी टीम के अथक प्रयासों से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मंच संचालन एवं कॉमेंट्री के माध्यम से सहमंत्री श्री अंकित जी बोकड़िया ने पूरे आयोजन में ऊर्जा एवं उत्साह बनाए रखा।

प्रतियोगिता के परिणामों में 18+ आयु वर्ग में JCC टीम विजेता रही, जबकि 38+ आयु वर्ग में AEROSPACE टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीमों के उत्साहवर्धन हेतु श्री राजेश जी दुग्गड़ (चंदन तारा दुग्गड़ ग्रुप) की ओर से दोनों विजेता टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

RJEM खेल महोत्सव 2026 की सफलता सभी सदस्यों, खिलाड़ियों, लाभार्थी परिवारों, प्रायोजकों एवं सहयोगियों की एकजुटता का परिणाम रही।

श्री राजस्थान जैन एकता मंच, वापी ने इस आयोजन के माध्यम से खेल, एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post