वलसाड जिले की वापी टाउन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एसिड अटैक के एक मामले में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को बिहार राज्य से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एसिड अटैक का गंभीर अपराध दर्ज था और घटना के बाद से वह लगातार फरार होकर विभिन्न स्थानों पर छिपता फिर रहा था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर वापी टाउन पुलिस की टीम ने बिहार में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत वापी लाया गया है, जहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से लंबे समय से लंबित इस गंभीर मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।