हम लोग सोशल मीडिया पर जनता से अपील करते हैं कि पर्यावरण को बचा कर रखें ।

वही दमनगंगा नदी में मछलियों की मौत पर उठे सवाल, दानह के उद्योगों पर भी जवाबदेही तय करने की मांग।
वापी। दमनगंगा नदी और अन्य जल स्रोतों में हर वर्ष बड़ी संख्या में मछलियों की मौत की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसी घटनाओं के बाद अक्सर वापी के उद्योगों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है, लेकिन इस बार दादरा एवं नगर हवेली (दानह) के औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट (केमिकल) को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि मछलियों की मौत के पीछे दानह के उद्योगों से छोड़े गए रसायन जिम्मेदार हैं, तो इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि जब हर बार वापी के उद्योगों पर आरोप लगाए जाते हैं, तो अब दानह के उद्योगों से जुड़ी इस घटना पर आवाज कौन उठाएगा।
नागरिकों ने संबंधित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post