राजश्री राज बनीं 'मैन ऑफ द मैच', कोलकाता गर्ल्स क्रिकेट टीम को दिलाई शानदार जीत।

कोलकाता। गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता की युवा खिलाड़ी राजश्री राज को उनके बेहतरीन ऑलराउंड खेल के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के कप से सम्मानित किया गया। राजश्री ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मैदान पर अपने खेल कौशल से सभी का दिल जीत लिया।
मैच के दौरान राजश्री राज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से टीम के खिलाड़ियों, कोच और परिवार में खुशी की लहर है।
क्रिकेट प्रेमियों ने भी राजश्री राज की शानदार पारी की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस सफलता को कोलकाता गर्ल्स क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post