आज दिनांक 12.07.26 को ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रांची के बारात घर, बरियातू में श्री प्रवीण कुमार लाल दास जी की अध्यक्षता में किया गया।

दिल्ल से सुधीर कुमार 
आज दिनांक 12.07.26 को ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रांची के बारात घर, बरियातू में श्री प्रवीण कुमार लाल दास जी की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में कई अहम मुद्दों पर कार्यकारिणी के आम सहमती से फैसला लिया गया. सर्वप्रथम संस्था का नियमावली को अंतिम रूप दिया गया एवं इसको झारखंड सरकार से निबंधन कराने की प्रकिया पर आगे काम करने की सहमती प्रदान की गई. 
 आज ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. जिसमें श्री प्रवीण कुमार लाल दास को संरक्षक एवं अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रभाष कुमार,उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव,महासचिव श्री सुजीत कुमार, उप महासचिव श्री अमरनाथ लाल दास , कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार कंठ,
उप कोषाध्यक्ष श्री आनंद आशीष,सचिव श्रीमती मृदुला सिन्हा को सर्वसम्मति से बनाया गया.आज ही नयी कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया जिसमें श्री अशोक कुमार कर्ण, अरविंद कुमार, श्री प्रवीण कुमार दास, श्री रंजन कुमार, प्रतीक गौरव, श्री अमिताभ दास, श्री लक्ष्मी श्रीवास्तव,श्री संजय कुमार कर्ण, श्री संजीत कंठ, श्री राजीव सिन्हा, श्री हिमांशु प्रणव को समिति में शामिल किया गया. इस कार्यकारिणी समिति में देश के हर राज्य से हर वर्ण के कायस्थों को शामिल किया गया. 
याद रहे ऑल कायस्थ नामक कायस्थों की संस्था समाज के हर वर्ग के गरीब, कमजोर लोगों को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, अच्छी शिक्षा,गरीब कायस्थ बच्चे को शिक्षा, गरीब कायस्थ ल़डकि की शादी में मदद करना मुख्य उदेश्य है. यह संस्था कोरोना काल से अब तक करीब 5000 कायस्थों को कई तरह की मदद मुहैया करायी जा चुकी है. आगे भी इस संस्था का मिशन बढ़ते रहेगा. इसी उदेश्य से समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. 

Post a Comment

Previous Post Next Post