स्व. मंजू दायमा की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य।

वापी। राजस्थान प्रगति मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्वर्गीय मंजू दायमा की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी 500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
शिविर में रक्तदाताओं के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। समाजहित में आयोजित इस अभियान को नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post