वापी। आर.के. देसाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, वापी के अंतर्गत संचालित बी.कॉम (गुजराती माध्यम) सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों ने वर्ष 2025-26 की वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (VNSGU) द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।
कॉलेज द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार कृतिका दिलीपभाई पटेल ने 8.36 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पूर्ति किरणभाई आहिर ने 8.18 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर पूर्ति किरणभाई आहिर एवं रश्मि गोपालभाई ठाकोर ने संयुक्त रूप से 8.09 एसजीपीए प्राप्त कर सफलता अर्जित की।
कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों, बी.कॉम (गुजराती माध्यम) विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा शेट देसाई तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शीतल गांधी के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर शैक्षणिक प्रयासों को दिया है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान के चेयरमैन मिलन देसाई, कैंपस डायरेक्टर डॉ. मितुल शाह सहित समस्त प्राध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कॉलेज परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।