पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) को एक विस्तृत पत्र भेजकर वापी (दमनगंगा नदी) एवं वलसाड (ओरंगा नदी) के तट पर संचालित नगरपालिकाओं के डंप यार्डों की उच्चस्तरीय संयुक्त जांच की मांग की है।
मैंने मंत्रालय से आग्रह किया है कि यदि जांच में यह सिद्ध होता है कि इन डंपिंग स्थलों से नदियों, भूजल, समुद्री पारिस्थितिकी एवं जनस्वास्थ्य को खतरा है, तो इन दोनों डंपिंग स्थलों को तत्काल नदी किनारों से हटाकर वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
साथ ही 25 बिंदुओं पर विस्तृत तकनीकी जांच, पिछले 5 वर्षों की निरीक्षण रिपोर्ट, जल-भूजल-मिट्टी-वायु परीक्षण, लीचेट प्रबंधन, रीसाइक्लिंग एवं प्रोसेसिंग प्लांट की वास्तविक कार्यशीलता, पर्यावरणीय कानूनों के अनुपालन तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग की है।
दमनगंगा और ओरंगा केवल नदियाँ नहीं, बल्कि लाखों लोगों की जीवनरेखा हैं। उनका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।