प्रभावित विद्यार्थियों की मदद को आगे आया विद्यालय परिवार, राहत सामग्री एवं भोजन का किया वितरण।

करवड़। आदर्श केलवणी मंडल संचालित श्री के.के. हरिया माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करवड़ के विद्यालय परिवार तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सहयोग से अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए राहत सेवा अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को आवश्यक उपयोग की सामग्री, खाद्यान्न, कपड़े तथा कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय परिवार ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों के परिवारों को भी फूड पैकेट वितरित किए, ताकि आपदा की इस कठिन घड़ी में उन्हें आवश्यक सहायता मिल सके।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि समाज के सहयोग और शिक्षकों की सहभागिता से जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुँचाने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने सराहना करते हुए विद्यालय परिवार और सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post