दमन और सिलवासा बस स्टैंड के मुद्दे को लोकसभा में उठाया गया।

दमन। वलसाड एस.टी. कर्मचारी मंडल के प्रतिनिधि धनसुख पटेल द्वारा दमन एवं सिलवासा बस स्टैंड से संबंधित विभिन्न समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली के सांसद उमेशभाई बी. पटेल को पत्र सौंपा गया था।
सांसद उमेशभाई बी. पटेल ने इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत उठाया। साथ ही, इस विषय पर विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समय आवंटित करने का भी अनुरोध किया गया है।
वलसाड एस.टी. कर्मचारी मंडल का कहना है कि दमन और सिलवासा बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। सांसद द्वारा इस मुद्दे को संसद में उठाए जाने से क्षेत्र के यात्रियों और एस.टी. कर्मचारियों में सकारात्मक उम्मीद जगी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी चर्चा के बाद इन मांगों पर कितना शीघ्र अमल होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post