वापी/बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को निरंतर गति देते हुए वापी जन कल्याण मंच एवं मराठी सांस्कृतिक मंडल, दमन द्वारा 30 जुलाई 2026 को अंबाच गांव में दूसरा सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
राहत अभियान में व्यापारी श्री रेवाराम जी, श्री सुरेश जी पुरोहित, श्री हरीश जी पुरोहित एवं श्री मिलन जी साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मराठी सांस्कृतिक मंडल, दमन की ओर से श्री अनिल पाटील, मालपुरे साहेब, श्री चंद्रकांत चौधरी तथा श्री रमेश जीवनापूरकर सहित मंडल की टीम उपस्थित रही। वहीं, वापी जन कल्याण मंच के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
सेवा अभियान के अंतर्गत 20 बाढ़ प्रभावित परिवारों को बर्तन किट, 60 कंबलों का वितरण तथा बच्चों के लिए बिस्किट उपलब्ध कराए गए। राहत सामग्री पाकर प्रभावित परिवारों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
@#