वापी, हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से वापी, चाणोद तथा आसपास के क्षेत्रों में कई गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अनेक परिवारों के सामने भोजन और दैनिक आवश्यकताओं का संकट उत्पन्न हो गया है।
ऐसी कठिन परिस्थिति में Vapi Jan Kalyan Manch ने राहत अभियान शुरू करते हुए प्रभावित परिवारों तक राशन किट एवं आवश्यक सहायता सामग्री पहुँचाने का संकल्प लिया है। संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा परिवार है जो वास्तव में सहायता का पात्र है, तो उसकी जानकारी संस्था तक अवश्य पहुँचाएँ।
संस्था के अनुसार नागरिक परिवार का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो), स्थिति का संक्षिप्त विवरण तथा संभव हो तो फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। प्राप्त जानकारी का सत्यापन करने के बाद टीम यथासंभव शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।
यह अभियान विशेष रूप से वापी, चाणोद एवं आसपास के गांवों के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए चलाया जा रहा है।
संपर्क / व्हाट्सएप: 97274 93558