पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09424/09423 अहमदाबाद–मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल को पालघर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।*_
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 28 अगस्त, 2026 से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद–मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल का पालघर स्टेशन पर ठहराव प्रभावी होगा। यह ट्रेन पालघर स्टेशन पर 22:02 बजे पहुँचेगी तथा 22:04 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, 29 अगस्त, 2026 से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल का पालघर स्टेशन पर ठहराव प्रभावी होगा। यह ट्रेन पालघर स्टेशन पर 19:10 बजे पहुँचेगी तथा 19:12 बजे प्रस्थान करेगी।
*ट्रेनों के समय, ठहराव एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।*
Tags
@#