दिल्ली से सुधीर कुमार
कल दिनांक 23 अगस्त रविवार को कर्ण कायस्थ महासभा के दिल्ली इकाई द्वारा पारिवारिक स्नेह मिलन का आयोजन प्रख्यात एवम गोल्ड मेडलिस्ट, दन्त चिकित्सक डॉ संजय लाभ जी के, सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केअर, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.!
विदित हो कि, कर्ण कायस्थ महासभा द्वारा राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का आयोजन क्षेत्रीय इकाई द्वारा होता रहा है.!
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित था, पहले सत्र में श्री चित्रगुप्त भगवन का माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवम चित्रगुप्त वंदना तो वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक संध्या एवम परिचर्चा विषय:- कर्ण कुम्भ चतुर्थ का
सबसे पहले भगवान श्री चित्रगुप्त जी को माल्यार्पण उपस्थित कर्ण श्री ड़ॉ उमाशंकर चौधरी जी एवम केकेएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए आशीष नीरज एवम महासचिव श्री आनंद दास "गौतम" संरक्षक सदस्य श्री दिनेश कर्ण जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय लाभ एवम उपस्थित वहां सभी सदस्यों के द्वारा किया गया.!
भगवान श्री चित्रगुप्त जी की वंदना श्रीमती स्वाति दास एवम श्रीमती आराधना मल्लिक जी के द्वारा किया गया तत्पश्चात दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार जी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम उपस्थित सदस्यों को संबोधित एवम स्वागत किया एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया कि आज के कार्यक्रम के संबंध में वो अपनी बात रखें.!
राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए आशीष नीरज जी ने केकेएम के शुरुआत से लेकर आज तक के सारे गतिविधियों एवम आगामी कर्ण कुम्भ चतुर्थ हेतु सभी से संवाद किया एवम उपस्थित परिवारों से आगामी होने वाले कर्ण-कुम्भ में तन-मन-धन से सहभागिता देने हेतु अनुरोध किया.!
सांस्कृतिक संध्या हेतु आमंत्रित कलाकारों ने अपने सुरों से दर्शकों में समां बांध दिया, मंच संचालन बतौर केकेएम दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री हिमांशु सौरभ जी ने किया.! श्री सौरभ ने बारी-बारी से सभी कलाकारों को मंच पर बुलाया एवम कलाकारों ने सावन के अवसर पर भोलेनाथ की नचारी से लेकर, बेटा विवाह एवम कजरी के साथ ही मुकेश एवम मोहम्मद रफ़ी के गीतों से सांस्कृतिक संध्या को संगीतमय माहौल से सजा दिया.!
कलाकारों में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- श्री अशोक भास्कर जी, डॉ संजय लाभ जी, श्रीमती चंदा चौधरी जी, श्रीमती विनीता चौधरी जी, डॉ अनुपमा सहाय जी, श्रीमती आराधना मल्लिक जी एवम श्रीमती स्वाति दास जी.!
आगामी कर्ण-कुम्भ चतुर्थ 26 जो कि जमशेदपुर में 19-20 दिसम्बर को आयोजित होना है, उसके संदर्भ में विभूति संकलन समिति के प्रभारी श्री कुंदन कर्ण जी ने हमारे समाज के विभूतियों के बारे में उल्लेख किया एवम आगामी कर्णश्री हेतु विस्तृत जानकारी रखा.
कर्ण श्री डॉ उमाशंकर चौधरी जी एवम ई. बिजय कुमार लाल जी ने परिचर्चा विषय पर अपने विचार रखे एवम श्री बिजय जी ने स्वलिखित कविता भी प्रस्तुत किया.!
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा, के अध्यक्ष एवं उपस्थित परिवारों के विशेष आग्रह पर केकेएम राष्ट्रीय महासचिव श्री आनंद दास "गौतम" एवम केकेएम दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार जी द्वारा काव्य पाठ भी किया गया.!
कार्यक्रम समापन के उपरांत सभी आमंत्रित कलाकरों को संस्था द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ यू एन मल्लिक जी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी, प्रसिद्ध कलाकार श्री अबधेश कर्ण जी, श्री अमरेंद्र कु दास जी, डॉ नागेश्वर लाल कर्ण जी, श्री अरुण कुमार कर्ण जी, श्री बी के मल्लिक जी एवम श्री के के करण जी के द्वारा किया गया.!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री श्याम नारायण दास, श्री निर्मल निराला, श्री सुधीर कुमार,श्री गौरव जी, श्री विमल दास, श्री प्रभात चौधरी, श्रीमती उर्मिला चौधरी, एवम अन्य लोग उपस्थित थे.
अंत मे धन्यवाद ज्ञापन दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय लाभ जी के द्वारा किया गया एवम बेहतरीन व्यवस्था हेतु डॉ उमाशंकर चौधरी जी ने डॉ लाभ को विशेष रूप से धन्यवाद दिया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए आशीष नीरज जी एवम राष्ट्रीय महासचिव श्री आनंद जी को केकेएम संस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया वहीं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हेतु दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री हिमांशु जी का विशेष धन्यवाद किया।
Tags
@#