रक्षाबंधन पर महिलाओं-बेटियों को मुफ्त बस यात्रा का तोहफावापी महानगरपालिका की अनूठी पहल, 28 अगस्त को सिटी बस सेवा रहेगी नि:शुल्क।

वापी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वापी महानगरपालिका ने शहर की बेटियों एवं महिलाओं के लिए विशेष सौगात की घोषणा की है। महानगरपालिका द्वारा मुख्यमंत्री शहरी बस परिवहन योजना (सिटी बस सुविधा) के अंतर्गत 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सभी बेटियों एवं महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
महानगरपालिका की इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। इस पहल से महिलाएं और बेटियां शहर में बिना किराया दिए सिटी बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी।
महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि इस सुविधा का लाभ उठाते हुए सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें और रक्षाबंधन के अवसर पर प्रेम, सुरक्षा एवं भाई-बहन के स्नेह के बंधन को और मजबूत बनाएं।
महानगरपालिका का संदेश: “चलो, प्रेम और सुरक्षा के इस बंधन को और मजबूत बनाएं।”

Post a Comment

Previous Post Next Post