वलसाड जिला स्तरीय जूडो और शतरंज प्रतियोगिता में एल.जी. हरिया स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

वापी। श्री एल.जी. हरिया मल्टीपर्पज स्कूल, वापी के विद्यार्थियों ने 19 अगस्त 2026 को आयोजित 70वीं SGFI जिला स्तरीय जूडो एवं शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतने के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन हासिल किया।
जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अंडर-19 बालक वर्ग में कक्षा 12 के भौमित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
अंडर-19 बालिका वर्ग में कक्षा 12 की दीपा चौरेसिया ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई।
अंडर-17 बालिका वर्ग में कक्षा 12 की कीरत कौर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
अंडर-14 बालिका वर्ग में कक्षा 8 की सगुन सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में कक्षा 12 की सोनम शर्मा एवं येशा वशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए।
शतरंज में भी राज्य स्तर पर चयन
शतरंज प्रतियोगिता में कक्षा 12 के स्नेहल त्रिपाठी एवं श्याम निषाद ने अपनी रणनीतिक क्षमता का शानदार परिचय देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर श्री कौशिक हरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन श्री ए. के. शाह, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री बिमल हरिया, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बिन्नी पॉल एवं समस्त स्टाफ ने सभी स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ियों तथा राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post