वापी। शहर के चला क्षेत्र में स्थित एक जानी-मानी बेकरी के ब्रेड के पैकेट से मक्खी निकलने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। ब्रेड का पैकेट खोलने पर उसमें मक्खी दिखाई देने के बाद इसकी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंची।
मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ब्रेड के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। विभाग द्वारा बेकरी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।
ब्रेड के पैकेट से मक्खी निकलने की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। नागरिकों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर संबंधित विभाग से कड़ी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
अब स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि ब्रेड में किसी प्रकार की खाद्य सुरक्षा संबंधी खामी पाई गई है या नहीं
।




