“दान करने का मन हो तो किसी अस्पताल में चले जाना, मुश्किल में पड़े किसी इंसान की मदद कर देना।”इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं : जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची पूजा

समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला एक प्रेरणादायक संदेश इन दिनों लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। संदेश में कहा गया है कि “दान करने का मन हो तो किसी अस्पताल में चले जाना, मुश्किल में पड़े किसी इंसान की मदद कर देना।”
संदेश के माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि जरूरतमंदों की सहायता को केवल दान या उपकार न समझें, बल्कि इसे मानवता और सच्ची सेवा का रूप मानें। किसी बीमार व्यक्ति के इलाज में आर्थिक सहयोग करना, अस्पताल में जरूरतमंद मरीज की सहायता करना अथवा संकट में फंसे व्यक्ति का सहारा बनना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
चित्र में एक युवक द्वारा बुजुर्ग जरूरतमंद व्यक्ति को पानी और भोजन उपलब्ध कराते हुए मानवता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। साथ ही संदेश दिया गया है कि यही असली पूजा, यही सच्चा धर्म और यही सच्ची मानवता है।
समाज में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद करे, तो कई परिवारों और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा पुण्य। 

Post a Comment

Previous Post Next Post