वापी। केबीएस एवं नटराज कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित 'मेरा युवा भारत (MY Bharat)' जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार सफलता हासिल की। वक्तृत्व (Elocution) प्रतियोगिता में कृतिका मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सूरज जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा माइम (Mime) टीम प्रतियोगिता में केबीएस एवं नटराज कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
Tags
@#