वलसाड जिला लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से वापी टाउन पुलिस थाने के दो मामलों का खुलासा
वापी। मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम कसते हुए वलसाड जिला लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग किए गए मोबाइल फोन समेत करीब ₹1,30,000/- कीमत का मुद्देमाल बरामद किया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया जाता था। लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से वापी टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज मोबाइल स्नैचिंग के दो अपराधों का भेद खुला है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इससे पहले इस प्रकार की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।
LCB की इस कार्रवाई से मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
Tags
@#