3rd राष्ट्रीय टी 10 क्रिकेट चैंपियनशिप महिला एवं पुरुष खिलाड़ी पंजाब रवाना।





 दानह के सभी युवा लड़कियों एवं खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय एवं युवा मामले का पूर्ण सहयोग - महेश पटेल


सभी खिलाड़ियों ने दानह प्रशासन एवं खेल विभाग का माना आभार - वत्सल पटेल 


खेल मंत्रालय एवं युवा मामले के अंतर्गत दानह एवं दमन दीव में टी 10 लेदर बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम का गठन किया गया जिसमें लड़कियों एवं लड़कों को बराबरी का अवसर दिया गया जिसके अनुसार खेलो इंडिया सेन्टर के सभागार में सभी चयनित खिलाड़ियों को दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव खेल समन्वयक अधिकारी महेश जी पटेल द्वारा 1 से 4 अक्टूबर तक होने वाले टी 10 लेदर बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों टोपी भेंट कर 3रा राष्ट्रीय टी 10 क्रिकेट चैम्पियनशिप अमृतसर बटाला पंजाब में खेलने के लिए सम्मानित किया गया जिसमें अमृता सिंह को निरंतर अभ्यास एवं अनीस रोका को उनके अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया साथ ही स्वाति मिशाल, सोनल सिंह राजपूत, रितिका सिंह, अंजली यादव, कृष्णा पटेल, प्रणव घोष, अमन राजपूत, शुभम गोस्वामी, विशाल वघात, अनुराग मौर्या, प्रियांशु शर्मा, कुश सावंत, रौनक यादव, ध्रुव रोहित, हुसैन अगन, अंकुश अर्डोरिया, सागर शर्मा, तुषार राय दिव्यांशु राजपूत, प्रियांशु बिष्ट उपस्थित रहे


जिसमें ये सभी टी 10 लेदर बॉल क्रिकेट खिलाड़ी पूरे वर्ष में पांच राष्ट्रीय एवं तीन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर दादरा नगर हवेली एवं दमन एवं दीव का प्रतिनिधित्व करेगी जिसके लिए सभी उपस्थित खिलाड़ियों ने दानह प्रशासन एवं खेल विभाग का विशेषकर आभार माना


जिसमें महेश जी पटेल एवं वत्सल पटेल ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए दानह एवं दमन दीव खेल विभाग की ओर से सभी लड़कियों एवं लड़कों को शुभकामनाएं दी एवं संघ प्रदेश का नाम बढ़ाने पर गोरभानंवीत महसूस किया साथ ही सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post