दिल्ली से सुधीर कुमार
*सुरक्षा कर्मियों को मारपीट और दुर्व्यवहार की अनुमति किसने दी? - अभाविप*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जेएनयू के कार्यकर्ता जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र में छात्रों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कमी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपलब्धता तथा मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर छात्रों द्वारा लगातार उठाई जा रही शिकायतों के संबंध में अभाविप कार्यकर्ता जानकारी लेने पहुंचे। लेकिन उस समय सुरक्षा कर्मियों ने अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जबरन स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाल दिया। इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ता विकास पटेल, अभय और अनिमेष घायल हुए हैं।
जब कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल पूछे तो सुरक्षा कर्मियों की ओर से 'तुम कौन हो पूछने वाले?' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया और बाद में धक्का-मुक्की की गई। पूर्व में भी डॉक्टर्स के द्वारा छात्रों को दौड़ा कर पीटा गया है| घटना के विरोध में अभाविप जेएनयू ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। अभाविप ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था तथा मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही, कार्यकर्ताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की में जिम्मेदार सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। अभाविप ने CMO डॉ फौजिया और आरोपी कर्मचारी आशीष के इस्तीफे की मांग की है, जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
अभाविप जेएनयू अध्यक्ष मयंक पंचाल ने कहा कि जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र छात्रों की सुविधा के लिए है, किसी अधिकारी या सुरक्षा कर्मी की मनमानी के लिए नहीं। अभाविप के कार्यकर्ता जब स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे तो उनके साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह बेहद गंभीर है। यदि छात्रों के सवाल पूछने पर उन्हें धक्का देकर बाहर निकाला जाता है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, तो विश्वविद्यालय प्रशासन को इसका जवाब देना होगा। विकास पटेल, अभय और अनीमेष के घायल होने की घटना में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
अभाविप जेएनयू मंत्री प्रवीण कुमार पीयूष ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा जेएनयू के प्रत्येक छात्र की मूल आवश्यकता है। आज स्थिति यह है कि छात्र स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर सवाल पूछने जाएँ तो उनसे पूछा जाता है कि ‘तुम कौन हो पूछने वाले?’ और फिर उनके साथ धक्का-मुक्की की जाती है। छात्र के साथ डॉक्टरों द्वारा मार पीट की जाती है | यह रवैया पूरी तरह अस्वीकार्य है। हमने स्वास्थ्य केंद्र में उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की मांग उठाई है, लेकिन प्रशासन व्यवस्था सुधारने के बजाय सवाल उठाने वाले छात्रों को दबाने का प्रयास कर रहा है।
Tags
@#