कमतौल थाना पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर सत्यापन के बाद वास्तविक धारक को सौंपा
दरभंगा। लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत दरभंगा पुलिस को सफलता मिली है। कमतौल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद किया।
पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल का आवश्यक सत्यापन किया गया। जांच एवं सत्यापन के बाद मोबाइल के वास्तविक धारक की पहचान सुनिश्चित कर उसे मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने दरभंगा पुलिस एवं कमतौल थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल से लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
ऑपरेशन मुस्कान से लौट रही लोगों की मुस्कान
Tags
@#