वापी में “निःशुल्क स्वास्थ्य संवाद” का सफल आयोजन।“सेहत का RESET – आदतें बदलें, स्वास्थ्य बदलें” विषय पर डॉ. किंजल ने दिया स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली का मार्गदर्शन

वापी, 7 सितंबर 2026:
Lions International, Region VI, Zone 1 के “One Zone One Activity” के अंतर्गत Lions Clubs of Vapi, Vapi Udyognagar, Vapi Greater, Vapi Tarangini एवं Vapi Atharva, श्री स्वामी समर्थ सेवेकरी, वापी–दमन तथा ब्रह्माकुमारीज वापी केंद्र के संयुक्त सहयोग से श्री स्वामी समर्थ सेवा केंद्र, वापी–दमन में “निःशुल्क स्वास्थ्य संवाद” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात Zone Chairperson Lion Rakesh Nandre ने स्वागत संबोधन किया और कार्यक्रम के उद्देश्य एवं स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के Chief Guest Lion Hemal Patel, District Governor – District 3232 F2 ने अपने संबोधन में इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी उपक्रमों की सराहना करते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात 1st VDG Ln. Priyanka Jain Raval ने अपने विचार व्यक्त किए और स्वास्थ्य जागरूकता को समाज सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

श्री स्वामी समर्थ सेवा केंद्र, वापी–दमन के Shri Purushottam Patil ji ने उपस्थित सेवेकरी एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए सेवा, संस्कार और स्वस्थ जीवन के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

इसके पश्चात ब्रह्माकुमारीज की ओर से Shri Tarun Ji ने ब्रह्माकुमारीज की सेवाओं, आध्यात्मिक मूल्यों तथा समाज में सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थितजनों को सकारात्मक सोच एवं संतुलित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम की Keynote Speaker Dr. Kinjal – Consultant Naturopath & Integrative Health Expert का परिचय प्रस्तुत किया और उन्हें स्वास्थ्य संवाद के लिए आमंत्रित किया।

🌿 मुख्य स्वास्थ्य संवाद

डॉ. किंजल ने लगभग डेढ़ घंटे के विशेष एवं संवादात्मक सत्र में “सेहत का RESET – आदतें बदलें, स्वास्थ्य बदलें” विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारी का इलाज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दैनिक जीवनशैली और आदतों में सकारात्मक बदलाव करना आवश्यक है। गलत खान-पान, तनाव, अपर्याप्त नींद, शारीरिक गतिविधि की कमी और अनियमित दिनचर्या आज कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण बन रही हैं।

उन्होंने डायबिटीज, थायरॉइड, ब्लड प्रेशर जैसी Lifestyle Disorders, पाचन संबंधी समस्याओं तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी जानकारी दी। संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और सही दिनचर्या के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए।

सत्र के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न भी पूछे, जिनका डॉ. किंजल ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया। कार्यक्रम को सेवेकरी, Lions सदस्यों एवं ब्रह्माकुमारी परिवारजनों से उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया मिली।

ब्रह्माकुमारीज की B.K. Rashmi Didi ने सकारात्मक सोच, मानसिक शांति और संतुलित जीवनशैली के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।

🙏 विशेष आशीर्वचन

कार्यक्रम में Lion Ramsinh Desai Ji ने अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता जैसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाजसेवा के कार्यों से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया और इस सुंदर पहल की सराहना की।

Project Chairman Lion Rakesh Nandre, Zone Chairperson – Zone 1 ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को अपनी दैनिक आदतों में छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव करने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के अंत में Vote of Thanks के माध्यम से सभी अतिथियों, वक्ताओं, Lions Clubs, ब्रह्माकुमारीज, श्री स्वामी समर्थ सेवेकरी तथा उपस्थित परिवारजनों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का समापन “स्वस्थ व्यक्ति – स्वस्थ परिवार – स्वस्थ समाज” के संदेश के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post