दिल्ली से सुधीर कुमार
*'आखिर कब तक?' अभियान के तहत पीजी सुरक्षा ऑडिट के लिए जुटाए गए आंकड़े*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली ने सत्य निकेतन हादसे के बाद 'आखिर कब तक?' अभियान के तहत आज पीजी संपर्क अभियान चलाया तथा दिवंगत विद्यार्थियों को शोक अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। पीजी संपर्क अभियान के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पीजी में जाकर विद्यार्थियों को nomoresatyaniketan.in वेबसाइट का QR कोड स्कैन करवाकर अपने पीजी का सुरक्षा सेल्फ ऑडिट करने के लिए प्रेरित किया। वेबसाइट के माध्यम से पीजी से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं आंकड़े एकत्र किए गए।
प्राप्त जानकारी के आधार पर अभाविप सभी संदर्भित अधिकारियों के समक्ष विषय को प्रमुखता से उठाकर पीजी की सुरक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार एवं कार्रवाई सुनिश्चित कराने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी। अभाविप का लक्ष्य विद्यार्थी-बहुल क्षेत्रों में स्थित पीजी एवं अन्य विद्यार्थी आवासों का शत-प्रतिशत संरचनात्मक एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराना है। सत्य निकेतन हादसे के लिए प्रशासनिक जवाबदेही तय करने तथा एमसीडी आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अभाविप का आंदोलन जारी है। कल आयोजित 'छात्र सुरक्षा मार्च' में लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता कर इन मांगों का समर्थन किया।
दिवंगत विद्यार्थियों को शोक अर्पित करने हेतु आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री गोविंद नायक, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री एवं NCWEB निदेशक प्रो. गीता भट्ट, दिल्ली विश्वविद्यालय के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सौरभ जी, विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री मनोज त्यागी, एवं राजस्थान लीडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह ने वक्तव्य रखा। साथ-ही, BHU स्टूडेंट एसोसिएशन के श्री रोहित रॉय, पूर्वांचल परिवार के डॉ अविनाश, दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के प्रो के.एम. वत्स, नेपाली छात्र संगठन के श्री याशंक राठी, पंजाब विश्वविद्यालय के श्री हर्ष वीर सोहल, पूर्व डूसू सचिव कु. मित्रविंदा कर्णवाल, पूर्वोत्तर परिवार परिषद के श्री आकाश पर्वत, एनडीटीएफ के कार्यकारी परिषद के सदस्य प्रो. सुनील शर्मा, WOSY की निकिता रेड्डी, बांग्लादेश छात्र परिषद की करिश्मा, ओड़िया छात्र संगठन की संदीपनी, बांग्ला स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अमित मंडल, हिमाचल प्रदेश विद्यार्थी परिवार की कु. युक्ता ठाकुर, पूर्व डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा तथा दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई सचिव अक्षय प्रताप सहित विभिन्न विद्यार्थी एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, "सत्य निकेतन की घटना ने हम सभी को झकझोर दिया है। विद्यार्थियों के सुरक्षित आवास का विषय अभाविप पहले भी लगातार उठाती रही है, लेकिन इस घटना ने इसकी गंभीरता को और सामने ला दिया है। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए अपने घरों से दूर आते हैं और उनके लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। पीजी संपर्क अभियान के माध्यम से सामने आने वाली समस्याओं और कमियों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि उन पर आवश्यक कार्रवाई हो सके। हमारा प्रयास है कि ऐसी घटना दोबारा न हो और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाए।"
Tags
@#