VNSGU इंटरकॉलेजिएट कराटे प्रतियोगिता में KBS-NATARAJ कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

सचिन राय ने जीता स्वर्ण, कुणाल सुरवाडे ने सिल्वर सहित दो पदक अपने नाम किए
वापी। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (VNSGU), सूरत द्वारा आयोजित एवं शाह N.H. कॉमर्स कॉलेज, वलसाड द्वारा आयोजित VNSGU इंटरकॉलेजिएट कराटे (पुरुष) टूर्नामेंट में KBS एवं NATARAJ कॉलेज, वापी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त 2026 को किया गया।
प्रतियोगिता के कुमिते वर्ग में F.Y.B.Com. के छात्र सचिन राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं F.Y.B.Com. के Md. अली शेख ने कांस्य पदक तथा F.Y.B.C.A. के कुणाल सुरवाडे ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
इसी प्रकार KATA वर्ग में F.Y.B.C.A. के छात्र कुणाल सुरवाडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
🥋 पदक विजेताओं की सूची
🥇 सचिन राय – F.Y.B.Com. – स्वर्ण पदक – कुमिते
🥉 Md. अली शेख – F.Y.B.Com. – कांस्य पदक – कुमिते
🥉 कुणाल सुरवाडे – F.Y.B.C.A. – कांस्य पदक – कुमिते
🥈 कुणाल सुरवाडे – F.Y.B.C.A. – रजत पदक – KATA
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post